HomeNEWSस्माइली क्लब की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन उत्सव

स्माइली क्लब की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन उत्सव

गीत, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों से गूंजा आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित

सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। माँ भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी एवं संदेश सेवा संस्थान द्वारा संचालित स्माइली क्लब की महिलाओं ने गुरुवार को गीता नगर में उल्लास और उत्साह के साथ सावन उत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीतों, अंताक्षरी और विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेहा कटियार ने किया। इस दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन पर्व की शुभकामनाएं दीं और उत्सव को यादगार बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पूनम देवी विजेता रहीं, जबकि अन्य खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्था की ओर से अनुराधा सिंह, शुभम वर्मा, नेहा कटियार, नेहा दूबे, ज्योति राठौर, रीना देवी, प्रतिभा मिश्रा और रिचा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को सामाजिक रूप से जोड़ने, पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments