HomeNEWSआईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीसीपी सेंट्रल ने दिए...

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीसीपी सेंट्रल ने दिए सख्त निर्देश

स्वरूपनगर स्थित सेंट्रल कार्यालय में समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द समाधान पर जोर

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 20 अप्रैल 2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अतुल कुमार श्रीवास्तव ने स्वरूपनगर स्थित सेंट्रल कार्यालय में आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की।

इस बैठक में थाना नवाबगंज, नजीराबाद और बजरिया में आईजीआरएस पोर्टल का कार्य देख रहे संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने लंबित प्रकरणों में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रमुख निर्देश:

  • आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हर शिकायत का तय समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
  • शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की स्पष्ट, तथ्यपरक और संतोषजनक जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाए।
  • किसी भी प्रकरण के निस्तारण से पहले संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों की गंभीरता से जांच की जाए।
  • पोर्टल पर कॉपी-पेस्ट या औपचारिक जवाब देने से सख्ती से बचने के निर्देश दिए गए।

बैठक के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पारदर्शिता के साथ कार्य करना अनिवार्य होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments