HomeNEWSआज़ाद-तिलक की जयंती पर भाजपा ने किया श्रद्धापूर्वक नमन, राष्ट्रसेवा का लिया...

आज़ाद-तिलक की जयंती पर भाजपा ने किया श्रद्धापूर्वक नमन, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

कानपुर उत्तर भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर महापुरुषों के आदर्शों को किया याद

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों राष्ट्रनायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का अदम्य साहस और लोकमान्य तिलक का राष्ट्रवादी चिंतन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा और समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सीमा एमबीए, पूनम कंवर, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, स्पर्श कटियार, जिशान अहमद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments