HomeNEWSडीजीपी राजीव कृष्ण से एसएसबी आईजी मीनू चौधरी की शिष्टाचार भेंट

डीजीपी राजीव कृष्ण से एसएसबी आईजी मीनू चौधरी की शिष्टाचार भेंट

इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा, समन्वय और संयुक्त गश्त को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

  • सौरभ शुक्ला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पुलिस महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस और एसएसबी के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उत्तर प्रदेश के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, संयुक्त समन्वय बढ़ाने, प्रभावी गश्त, सघन चेकिंग और नियमित पेट्रोलिंग की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा खुफिया सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान पर भी बल दिया।

इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक के अंत में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और एसएसबी की

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments