HomeMadhya Pradeshसुरक्षा के संकल्प और बहनों के स्नेह का पावन पर्व बना रक्षाबंधन

सुरक्षा के संकल्प और बहनों के स्नेह का पावन पर्व बना रक्षाबंधन

उज्जैन पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला पुलिसकर्मियों से बंधवाई राखी

  • नरेश राठौर

उज्जैन। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उज्जैन पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन बहनों के स्नेह और भाई के रक्षा संकल्प का पावन पर्व है। महिला पुलिसकर्मी प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में समर्पण, साहस और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों के सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी महिला पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन की आत्मीयता के साथ पुलिस परिवार और समाज के बीच विश्वास एवं सम्मान की भावना भी मजबूत होती दिखाई दी। महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments