
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को किया गया सम्मानित, दिलाई गई शपथ
अभिषेक कुमार
इटावा। जनपद इटावा में आयोजित महिला रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह में डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चंदर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा करने की शपथ दिलाई गई।


