NEWS

उन्नाव पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

  • विशाल कुमार

उन्नाव। दिनांक 20 फरवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को आगामी इनडोर एवं आउटडोर परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्था और परीक्षा तैयारी की समीक्षा भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्रीमती विनी सिंह ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सफल पुलिस कर्मी बनने के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक तैयारी भी उतनी ही आवश्यक है।

अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही परीक्षाओं के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं अनुशासन बनाए रखने के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button