NEWSUttar Pradesh

उन्नाव में दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास, 300 पुलिसकर्मी शामिल

  • विशाल कुमार

उन्नाव। आकस्मिक परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24 फरवरी 2026 को उन्नाव में दंगा/बलवा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव परेड ग्राउंड में अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास किया।

पूर्वाभ्यास के दौरान विधि-विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। इसमें रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टियर स्मोक सेल और नेट आदि उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई। साथ ही इनके उपयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया।

अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड वाहनों के प्रभावी इस्तेमाल के बारे में भी प्रशिक्षण दिया, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस बल प्रशिक्षित तरीकों से स्थिति का सफलतापूर्वक सामना कर सके। इस दंगा नियंत्रण ड्रिल में करीब 300 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button