उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

- विशाल कुमार
उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में होली पर्व के अवसर पर 6 मार्च 2026 को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी, पत्रकार तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत टीम ने पारंपरिक होली गीतों और अन्य लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आमंत्रित मैजिशियन ने अपने आकर्षक जादुई करतबों से सभी को आश्चर्यचकित और आनंदित कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली संगीत टीम और मैजिशियन को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकारों के साथ पारंपरिक रूप से होली खेलकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और टीम भावना के साथ होली की खुशियां साझा कीं तथा जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया।



