- विशाल कुमार
उन्नाव। आगामी होली एवं रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। शुक्रवार (27 फरवरी 2026) को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट व पुलिस बल के साथ थाना गंगाघाट क्षेत्र के बालू घाट, मिश्रा घाट और गढ़ी चौक समेत विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतत निगरानी और गश्त जारी रहेगी।


