HomeNEWSकानपुर में MSME प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित, निवेश सुरक्षा पर पुलिस की प्राथमिकता:...

कानपुर में MSME प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित, निवेश सुरक्षा पर पुलिस की प्राथमिकता: आलोक सिंह

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। लैंडमार्क होटल में भारत-अमेरिकी वाणिज्य मंडल (IACC) के तत्वाधान में आयोजित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) प्रोत्साहन कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित उद्योगपतियों एवं गणमान्य अतिथियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में सुरक्षित, पारदर्शी और निवेश-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया प्रणाली और प्रभावी कानून-व्यवस्था के माध्यम से उद्यमियों को निर्भय और सकारात्मक माहौल प्रदान किया जा रहा है।

आलोक सिंह ने जोर देते हुए कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था ही सशक्त उद्योग और समृद्ध समाज की आधारशिला है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना सहित अन्य कई सम्मानित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments