HomeNEWSउप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर कानपुर में कड़ी निगरानी, अपर पुलिस...

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर कानपुर में कड़ी निगरानी, अपर पुलिस आयुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान शनिवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं की सघन जांच की गई।

इस क्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने कानपुर नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया।

अपर पुलिस आयुक्त ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी को पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments