HomeNEWSउप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस आयुक्त ने किया कानपुर के...

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस आयुक्त ने किया कानपुर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

शनिवार को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैलाशनाथ बालिका इंटर कॉलेज, दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज, जीजीआईसी और बीएनएसडी सहित कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई और कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments