HomeNEWSउप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात,...

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात, भेंट की ‘अतुलनीय अटलजी’

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज नई दिल्ली में पद्म विभूषण से सम्मानित, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अपनी स्वलिखित पुस्तक ‘अतुलनीय अटलजी’ उन्हें भेंट की।

मुलाकात के दौरान बृजेश पाठक ने डॉ. जोशी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों नेताओं के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों और उनके योगदानों पर भी चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments