- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न जनपदों से कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एडीजी ने स्पष्ट किया कि कानपुर जोन पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच विश्वास तथा संवाद को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।


