HomeNEWSउर्स मेले की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों ने शांतिपूर्ण आयोजन की अपील...

उर्स मेले की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों ने शांतिपूर्ण आयोजन की अपील की

हजरत बाबा सदनशाह की मजार पर लगने वाले उर्स को लेकर प्रशासन सतर्क

  • नरेश राठौर

ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह की मजार पर आयोजित होने वाले उर्स मेले के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में सत्य प्रकाश तथा Md Mustaque ने उर्स मेला कमेटी के सदस्यों, सम्भ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मेले में सुरक्षा, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित पक्षों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने अपील की कि उर्स मेले को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments