
विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाएं परखीं, अर्दली रूम में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक निर्देश
- अभिषेक कुमार
उरई (जालौन)। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड के बाद उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम भी किया गया, जिसमें उनकी समस्याओं और कार्य से संबंधित विषयों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड के दौरान एएसपी ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, सतर्कता और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
अर्दली रूम के दौरान एएसपी ने पुलिस कर्मचारियों से उनकी ड्यूटी और कार्य से संबंधित जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और आमजन के साथ बेहतर व्यवहार रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एएसपी ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन के संबंधित अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।


