प्रमाणपत्र सत्यापन के बाद दोपहर 2 बजे से शुरू हुई सीट आवंटन प्रक्रिया
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और बीफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सोमवार को ऑफलाइन स्पॉट काउंसिलिंग कराई गई। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने 30 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
विश्वविद्यालय के डी. एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित ने बताया कि सोमवार, 31 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे सभी पात्र अभ्यर्थियों को पश्चिमी परिसर स्थित शताब्दी भवन में बुलाया गया। यहां अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया।
प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 2 बजे से सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से काउंसिलिंग प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराया गया।
प्रो. वंदना दीक्षित ने बताया कि स्पॉट काउंसिलिंग में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सके, जिनके पास CUET-UG 2026 का वैध स्कोर कार्ड है और जिन्हें पूर्व में आयोजित काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रवेश नहीं मिल सका था।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, स्पॉट काउंसिलिंग का उद्देश्य उपलब्ध सीटों को नियमानुसार भरना और पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर प्रदान करना है।


