NEWSUttar Pradesh

एटा में कन्या जन्मोत्सव एवं गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुईं डॉ. बबिता सिंह चौहान

  • हर्षित कुमार

एटा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. बबिता सिंह चौहान ने वसंतिक नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए संक्षिप्त प्रेस वार्ता भी की।

शाताक्षी सभागार, एटा में आयोजित कन्या जन्मोत्सव, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं के अन्नप्राशन कार्यक्रम में उन्होंने राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ के साथ सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. चौहान ने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद और प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों के चलते आज उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है, जहां लोग अपने पर्व-त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मना रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आज बेटियां सुरक्षित होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं।

Related Articles

Back to top button