HomeNEWSएसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस का व्यापक...

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस का व्यापक स्वच्छता अभियान

थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों और शाखाओं में हुई विशेष सफाई, स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण पर दिया गया जोर

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद के सभी थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों एवं विभिन्न शाखाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने थाना परिसरों, कार्यालयों, बैरकों तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। परिसर में फैली गंदगी को हटाने, रिकॉर्ड कक्षों एवं कार्यालयों को व्यवस्थित करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होता है, बल्कि आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को भी मजबूत करता है। अभियान के दौरान सभी कर्मचारियों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने और कार्यस्थलों को व्यवस्थित रखने के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बेहतर कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments