HomeNEWSएडीजी जोन कानपुर ने सेवानिवृत्त एचसीपी चालक को दी भावभीनी विदाई

एडीजी जोन कानपुर ने सेवानिवृत्त एचसीपी चालक को दी भावभीनी विदाई

दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए सम्मानित कर उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। जोनल कार्यालय, कानपुर में कार्यरत एचसीपी चालक श्री आत्मप्रकाश के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की।

एडीजी ने श्री आत्मप्रकाश को उपहार भेंट कर पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई समर्पित एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

इस अवसर पर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments