HomeNEWSएनएच-27 नौबस्ता चौराहा पर चला यातायात जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की...

एनएच-27 नौबस्ता चौराहा पर चला यातायात जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की अपील

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में 24 मार्च 2026 को एनएच-27 के नौबस्ता चौराहा क्षेत्र में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

अभियान के दौरान टीआई दक्षिण जोन द्वितीय समीर जावेद तथा नुक्कड़ नाटक टीम ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाए गए।

कार्यक्रम में राहवीर योजना और गुड सेमेरिटन प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पम्पलेट वितरित कर नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments