HomeNEWSएसपी जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

एसपी जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

  • तरुण कुमार

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान थानों और पुलिस कार्यालयों में आए फरियादियों की शिकायतों को विस्तार से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनसुनवाई को गंभीरता से लेने और फरियादियों को त्वरित राहत देने के निर्देश दिए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments