HomeNEWSएयरमैन से मारपीट का आरोप, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ ने पुलिस कमिश्नर को...

एयरमैन से मारपीट का आरोप, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। भारतीय वायुसेना में कार्यरत एयरमैन नीतीश सचान के साथ थाना घाटमपुर क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना में एयरमैन को गंभीर चोटें आईं और कान का पर्दा फट गया, जिसके चलते उनका वायुसेना अस्पताल, कानपुर में उपचार चल रहा है।

मामले को लेकर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण ने पुलिस कमिश्नर, कानपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इस घटना का सैनिक सम्मान और सैनिक समाज के मनोबल पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए पीड़ित फौजी को तत्काल न्याय दिलाया जाए।

समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ ने मांग की है कि मामले में जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया जाए, निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त किया जाए।

प्रकोष्ठ ने कहा कि सैनिकों और वर्दी के सम्मान एवं मनोबल की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments