HomeNEWSजरूरतमंद मरीज के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी सदस्य ने किया रक्तदान

जरूरतमंद मरीज के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी सदस्य ने किया रक्तदान

  • निखिल कुमार

फतेहपुर। जिला अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीज रेखा पत्नी हरीश चंद्र (निवासी ग्राम इंद्रो, पोस्ट सुकैती, गाजीपुर फतेहपुर) के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया।

बताया गया कि मरीज टीबी से पीड़ित है और उपचार के दौरान बेड सोल होने के कारण उसके शरीर में रक्त की कमी हो गई थी। डॉक्टरों ने तत्काल एक यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई, लेकिन जिला चिकित्सालय में रक्त उपलब्ध नहीं था। इसकी सूचना जिला क्षय रोग अधिकारी निशात शहाबुद्दीन द्वारा सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को दी गई।

जानकारी मिलते ही संस्था ने मामले का सत्यापन कर उसे अपने ग्रुप में साझा किया। केस सामने आते ही संस्था के उपाध्यक्ष शोभित सिंह रक्तदान के लिए आगे आए और जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र पहुंचकर अपना सातवां रक्तदान किया।

इस दौरान संस्था की ओर से गुरमीत सिंह तथा जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र से नरेंद्र और गोविंद मौजूद रहे। संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments