NEWSUttar Pradesh

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिठूर श्री मुनीन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कानपुर नगर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोगों द्वारा संबंधित बीएलओ पर अनैतिक दबाव बनाकर फार्म संख्या-07 पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने इस तरह की गतिविधियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रत्येक स्थिति में निष्पक्ष एवं पारदर्शी आधार पर ही कार्यवाही की जाएगी तथा किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से नहीं हटाया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में राजाराम पाल (पूर्व सांसद), सतीश निगम (पूर्व विधायक), फतेहबहादुर सिंह गिल, सर्वेश यादव, हरि प्रसाद कुशवाहा, मगन सिंह भदौरिया, किशन लाल गौतम, साधु यादव, चंद्री लाल पासी, शिवकुमार शाहू, सुनील माझी, नसीम रजा, राजीव सैनी, दिलीप प्रजापति, रितेश सोनकर, दिव्या यादव (एडवोकेट), प्रवीण सिंह (एडवोकेट), राजेन्द्र सिंह (एडवोकेट), रामदास पटेल, डॉ. रमेश कुशवाहा, अजीत यादव (एडवोकेट), रोहित दीक्षित (एडवोकेट), कपूर सविता सहित अन्य साथी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button