NEWS
एसएसपी उन्नाव ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

- विशाल कुमार
उन्नाव। दिनांक 20 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
एसएसपी ने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति जनविश्वास मजबूत हो।



