HomeNEWSमिशन रोजगार के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति-पत्र, CM योगी ने दिलाई...

मिशन रोजगार के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति-पत्र, CM योगी ने दिलाई जनसेवा की सीख

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में UPPSC और UPSSSC से चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति-पत्र, मुख्यमंत्री ने ईमानदारी और समर्पण से दायित्व निभाने का किया आह्वान

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों से संवाद भी किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और सेवाभाव को जनसेवा से जोड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी ईमानदारी, निष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की कर्मठता और कार्यक्षमता प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने नवचयनित युवाओं से अपनी जिम्मेदारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग उत्तर प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments