HomeNEWSएसएसपी झांसी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

एसएसपी झांसी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

  • अमित कुमार

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार, आईपीएस द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को एसएसपी ने विस्तारपूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से एसएसपी को अवगत कराया। एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान का भरोसा दिलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments