HomeNEWSएसपी कानपुर देहात ने उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान...

एसपी कानपुर देहात ने उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से किया सम्मानित

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने वर्दी पर सम्मान चिन्ह लगाकर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा जनशिकायत प्रकोष्ठ, कानपुर देहात में तैनात उपनिरीक्षक श्री अवधेश कुमार सिंह को उनकी लंबी एवं समर्पित सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने सम्मान चिन्ह को उनकी वर्दी पर लगाकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments