HomeNEWSकानपुर देहात : DM और SP ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का...

कानपुर देहात : DM और SP ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments