एसपी कानपुर देहात ने रनियां व अकबरपुर में किया पैदल गश्त, नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रनियां एवं अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर नागरिकों से संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और मौसमी चुनौतियों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर नियमित गश्त, प्रभावी निगरानी एवं त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।



