NEWS

एसपी मो. मुश्ताक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

  • अमन कुमार

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाए।

एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरती जाए और किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने पाए।

Related Articles

Back to top button