HomeNEWSएसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर बना रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments