HomeNEWSएसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने नारखास चौकी का किया औचक निरीक्षण, नारदाश्रम...

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने नारखास चौकी का किया औचक निरीक्षण, नारदाश्रम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था परखी

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नारखास चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी परिसर, अभिलेखों तथा पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी ने नारदाश्रम मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया। उन्होंने लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और साइबर ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments