- विवेक कुमार
कानपुर देहात। एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण उस समय देखने को मिला जब दो छोटी बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय से मुलाकात कर अपने भविष्य का सपना साझा किया। बच्चियों ने बताया कि वे बड़ी होकर पुलिस अधिकारी बनना चाहती हैं।
बच्चियों की यह बात सुनकर एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने दोनों बच्चियों को पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी।
इस दौरान एसपी ने बच्चियों को स्नेह और आशीर्वाद भी दिया। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद हृदयस्पर्शी रहा और पुलिस अधिकारी व समाज के बीच सकारात्मक संबंधों की एक खूबसूरत मिसाल बन गया।


