HomeNEWSएसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने गरीब बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाया...

एसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने गरीब बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाया जन्मदिन और दीपावली

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। मानवता को समर्पित अनोखे तरीके से स्वरूप नगर के सहायक पुलिस आयुक्त सुमित सुधाकर रामटेके ने इस वर्ष अपना जन्मदिन मनाया। एसीपी रामटेके ने दीपावली के अवसर पर समाज के जरूरतमंद वर्गों के बीच खुशियाँ बाँटते हुए एक मिसाल पेश की।

उन्होंने फजलगंज चौराहा स्थित फुटपाथ पर रहने वाले निर्धन बच्चों और परिवारों से मुलाकात की, मिठाइयाँ, कपड़े, पटाखे और दीपावली की आवश्यक सामग्री वितरित की। इसके बाद उन्होंने नजीराबाद स्थित वृद्धाश्रम, राजकीय बाल गृह (बालिका) और अंध विद्यालय जाकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर एसीपी सुमित रामटेके के साथ फजलगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह और नजीराबाद थानाध्यक्ष राजशेखर भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों के बीच दीपावली की रोशनी और अपनापन बाँटकर “सेवा ही सच्चा उत्सव” का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments