HomeNEWSथाना अरौल पुलिस की अनोखी पहल: ईंट भट्टों पर काम करने वाले...

थाना अरौल पुलिस की अनोखी पहल: ईंट भट्टों पर काम करने वाले परिवारों संग मनाई दीपावली

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। मिशन शक्ति-5 के तहत थाना अरौल पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए सोमवार को ईंट भट्टों पर कार्यरत श्रमिक परिवारों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

पुलिस टीम ने भट्टों पर काम करने वाले महिलाओं और बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें मिठाई, दीपक, पटाखे और उपहार भेंट किए। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक दीप जलाए और पुलिसकर्मियों के साथ त्यौहार की खुशियाँ साझा कीं।

थाना प्रभारी अरौल ने बताया कि मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

इस पहल से न केवल श्रमिक परिवारों के चेहरों पर मुस्कान आई, बल्कि पुलिस की संवेदनशील और जनसेवी छवि भी उजागर हुई। पुलिस टीम ने संदेश दिया कि “पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की रक्षक नहीं, बल्कि समाज की सच्ची संरक्षक भी है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments