ओलंपियाड–2025: 51 हजार मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, भव्य समारोह में बांटे गए मेडल व प्रमाणपत्र


6 लाख छात्रों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में किया गया सम्मानित
- प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। हिन्दुस्तान अखबार द्वारा आयोजित ओलंपियाड–2025 के विजेताओं का भव्य सम्मान समारोह 28 मार्च 2026 को रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में शहर सहित आसपास के 16 जनपदों के लगभग 6 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 51 हजार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान हासिल किया।।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने विजेता छात्रों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी (IAS) दीक्षा जैन तथा अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अर्चना सिंह सहित अन्य गणमान्य अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



