HomeNEWSकेशव वाटिका पार्क में होली मिलन समारोह, मातृशक्ति की रही शानदार भागीदारी

केशव वाटिका पार्क में होली मिलन समारोह, मातृशक्ति की रही शानदार भागीदारी

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। आवास विकास कल्याणपुर स्थित केशव वाटिका पार्क में (मॉर्निंग व इवनिंग वॉकर्स विकास समिति) द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी सलील विश्नोई ने शिरकत कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान श्री शिवप्रसाद सोनकर एवं गुड्डू के नेतृत्व में फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से मातृशक्ति की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक उल्लासपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में निर्भय प्रकाश रेजा और जया शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments