
महिलाओं की बड़ी सहभागिता, जिलाध्यक्ष ने मिस्ड कॉल के माध्यम से समर्थन की अपील की
- शुभम शुक्ला
औरैया। तुर्कीपुर स्थित जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने उपस्थित मातृशक्ति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को सुना तथा उनके संदेशों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. कठेरिया ने महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूक करते हुए डिजिटल माध्यम से अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर इस अभियान के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस अभियान का स्वागत करते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति देश की प्रगति का आधार है और ऐसे कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर अभियान की संयोजक मनु राजपूत, विशाल शुक्ला, रविंद्र शाक्य, मंजू चौहान, प्रतिमा पोरवाल, स्वीटी कुशवाहा, कुमकुम, सीमा चौहान, ज्योति, स्मिता बाजपेई, भूरें चौबे, प्रभा देवी, खुशबू पाण्डेय, रेशमावती, प्रीति कुमारी, उमा राजपूत, अंजना, दीक्षा, मेनका देवी, अभिषेक त्रिपाठी, सौरभ राजपूत और जगमोहन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


