
सुमित अरोड़ा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत एवं मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर के सहयोग से सफल आयोजन, आयोजक शिवांगी द्विवेदी ने व्यक्त किया आभार
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। कानपुर में नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन सुमित अरोड़ा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया तथा मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

कार्यक्रम की आयोजक शिवांगी द्विवेदी ने सभी सहयोगी संस्थानों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह आयोजन संभव नहीं हो पाता। उन्होंने आयोजन की सफलता में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

उन्होंने सभी सम्मानित अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, जिनकी उपस्थिति, ऊर्जा एवं उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष एवं स्मरणीय बना दिया।
यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी उपलब्धियों के सम्मान तथा समाज में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।


