HomeNEWSककवन में मिशन शक्ति के तहत चौपाल, महिलाओं को दी गई सुरक्षा...

ककवन में मिशन शक्ति के तहत चौपाल, महिलाओं को दी गई सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को थाना ककवन क्षेत्र के घन श्री निवादा में एंटी-रोमियो टीम द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं। प्रतिभागियों को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181 की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही UPCOP ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त, छात्राओं व महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं जैसे — सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना — तथा कानूनों जैसे कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम और घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments