HomeNEWSशिवराजपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दी गई जागरूकता

शिवराजपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दी गई जागरूकता

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत थाना शिवराजपुर की एंटी रोमियो टीम ने ओम सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया।

इस दौरान बच्चियों को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर — 1090, 1076, 1098, 1930, 112, 108, 101 — की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं UPCOP ऐप से मिलने वाली नागरिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

अभियान का उद्देश्य छात्राओं में नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments