
अयोध्या दास राजकीय बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल, छात्राओं से किया स्वास्थ्य संवाद
- दिवाकर गुप्ता
गोरखपुर। अयोध्या दास राजकीय बालिका विद्यालय में आयोजित ‘करियर पंख मेला’ में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रियंका वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी संवाद किया और स्वास्थ्य काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रियंका वर्मा ने छात्राओं से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया।


‘करियर पंख मेला’ के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके भविष्य और करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग को भी शामिल किया गया, जिससे छात्राओं को विशेषज्ञ से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
डॉ. प्रियंका वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन और छात्राओं के साथ संवाद का अवसर प्रदान करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु गिरी सहित डीआईओएस गोरखपुर और डीएस गोरखपुर के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने महिला स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञ से संवाद किया।


