कांग्रेस की गांधीगिरी का जवाब भाजपा देगी “सनातनी गिरी” से: प्रकाश पाल

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस पर निशाना
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी का अपमान कर न सिर्फ उनका, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति और परंपराओं का भी घोर अनादर किया है।
उन्होंने साफ कहा— “भाजपा इसका जवाब गांधीगिरी से नहीं, बल्कि सनातनी गिरी से देगी।”
भाजपा का संकल्प
प्रकाश पाल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं के घर-घर जाकर माताओं का सम्मान करेंगे और जनता से पूछेंगे कि क्या किसी की मां को गाली देकर राजनीति करना उचित है। उन्होंने कहा कि मातृ सम्मान भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा है और भाजपा सनातन मूल्यों के आधार पर कांग्रेस की इस घृणित राजनीति का करारा जवाब देगी।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति की बजाय भारतीय संस्कृति से सीख लें, जहाँ मां को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
“हर मां का अपमान” – अनिल दीक्षित
इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की माता जी का अपमान कर, देश की हर मां का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और जन-जन तक इस संदेश को पहुँचाएंगे कि भाजपा की राजनीति सेवा, सम्मान और समर्पण पर आधारित है।
बैठक में उपस्थित नेता
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष दीपू पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा सहित संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, आनंद मिश्रा, अनीता चतुर्वेदी, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, सरोज सिंह, रोहित साहू, आकाश शुक्ला, जन्मेजय सिंह, सतेंद्र पांडेय, सुनील जायसवाल, विनय पटेल, ऋचा सक्सेना, रंजीता पाठक, जितेंद्र सचान, अनुपम मिश्रा, हेमू शुक्ला, पारस मदान, सुनीता गौड़, हिमांशु शर्मा, अतुल गुप्ता, सरदार रमिंदर सिंह, अभिमन्यु सक्सेना, प्रशांत त्रिपाठी, विधि राजपाल, मनु गोयल, राहुल दीक्षित सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि कांग्रेस की अमर्यादित राजनीति का जवाब भाजपा सम्मान और संस्कृति की शक्ति से देगी।



