कानपुर: एल्डर्स कमेटी ने नई बार कार्यकारिणी को सौंपा कार्यभार

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न होने के बाद एल्डर्स कमेटी ने नवनिर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंप दिया। इस दौरान सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नई कार्यकारिणी ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह बाद में आयोजित करने की घोषणा की है।
मतगणना के बाद योगेंद्र कुमार अवस्थी उर्फ लल्लन अध्यक्ष, बिनय कुमार मिश्रा महामंत्री और भगवतदास कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं सोनल पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो. तौहीद कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णकांत तिवारी मंत्री, तथा अनिल बाबू चौधरी, विवेक सिंह और अभय त्रिपाठी क्रमशः संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय, प्रशासन व प्रकाशन) चुने गए।
वरिष्ठ कार्यकारिणी में अशोक कुमार त्रिवेदी, सुरेश चंद्र तिवारी, अनोज कुमार पटेल, राकेश कुमार कुशवाहा, सैयद जावेद हुसैन और संजय कुशवाहा शामिल हैं। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी में आदित्य कुमार अग्निहोत्री, सत्यम तिवारी, अमित कुमार सिंह, हेमंत नरेंद्र यादव, शालिनी शुक्ला और ईशू सोनकर निर्वाचित हुए।
सोमवार को राम अवतार महाना हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी को विधिवत कार्यभार सौंप दिया गया।
कार्यक्रम में शिवशरण मिश्रा, एमके सिंह चौहान, ओमप्रकाश वाजपेई, सुशील कुमार वर्मा, सौरभ त्रिवेदी, कपिलदीप सचान, शरद शुक्ला, मनोज कुमार द्विवेदी, स्वतंत्र जायसवाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।



