माल्यार्पण, पगड़ी और स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित, चयनित युवाओं ने साझा किए सफलता के अनुभव
- हरिओम गुप्ता
कानपुर। नौबस्ता स्थित कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी में सेना में चयनित 150 अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं को माल्यार्पण, पगड़ी, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
एकेडमी के डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष संस्था के 150 छात्रों का सेना में चयन हुआ है, जो एकेडमी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी है।
कार्यक्रम में कोच आदित्य शुक्ला एवं अन्य प्रशिक्षकों ने चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान किया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के बीच चयनित युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी ने उनके जीवन और भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया है।
कानपुर देहात के चयनित अभ्यर्थी अनमोल ने एकेडमी के डायरेक्टर सौरभ शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के अनुशासन एवं प्रशिक्षण ने उन्हें सफलता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के बाद एकेडमी पहुंचे छात्रों पर ग्राउंड में पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल उत्साह और भावनाओं से भर गया।
कई छात्र प्रशिक्षण के दौरान बिताए गए अपने संघर्ष और यादों को साझा करते हुए भावुक हो उठे। सौरभ शुक्ला ने बताया कि एकेडमी अब तक लगभग 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में चयनित कराने में सफल रही है, जिससे संस्था के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
कोच आदित्य शुक्ला ने कहा कि सेना, पुलिस एवं अन्य विभागों में सर्वाधिक चयन कराने वाली संस्थाओं में कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी ने उत्तर भारत में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
इस अवसर पर अर्पित यादव, वैभव त्रिवेदी, लवकुश नागर, सत्येंद्र कुमार, अनूप वर्मा, अभय प्रताप सिंह, शिवकांत, आयुष पाल, हिमांशु सिंह गौर, राघव, आर्यन, उत्तम सिंह, सुशील कुमार, भूपेंद्र नायक, देवेश त्रिवेदी, विनय यादव, देवचंद, रोहित दिवाकर, अनुज कुशवाह, रूपेश कुमार, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


