HomeNEWSपटकापुर चौकी पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला खोया हुआ मासूम

पटकापुर चौकी पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला खोया हुआ मासूम

चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बच्चे को सकुशल किया बरामद

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। पटकापुर चौकी क्षेत्र में खोए हुए एक मासूम बच्चे को पटकापुर चौकी पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उज़ैफ अली पुत्र आरिफ अली, निवासी 19/214 पटकापुर, लारी पार्क, कानपुर नगर, अचानक लापता हो गया था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार तलाश एवं पूछताछ के बाद मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मासूम के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील कार्यशैली एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की। परिजनों ने चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह सोमवंशी एवं पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता के कारण उनका बच्चा सुरक्षित वापस मिल सका।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर लोगों की सहायता सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments