HomeNEWSकानपुर देहात: पासिंग आउट परेड की रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात: पासिंग आउट परेड की रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण

भव्य पासिंग आउट परेड से पहले तैयारियों का गहन निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी, सीओ लाइन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। एसपी ने परेड की तैयारियों को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments